जीवन चाहता जैसा उसे पाने अभी भी मैं प्रतीक्षा में! सहज हो जी रहा इस आस पर, विश्वास पर जैसा कि जीवन चाहता — आएगा … ज़रूर-ज़रूर आएगा एक दिन! चाहता जो गीत मैं गाना विकल रचना-चेतना में भावना-विह्वल सजग जीवित रहेगा, और उतरेगा उसी लय में किसी भी क्षण जिस तरह मैं चाहता हूँ गुनगुनाना! ऊमस-भरा बदला नहीं मौसम, वांछित बरसता नेह का सावन नहीं आया, वांछित सरस रंगों भरा माधव नहीं छाया, फुहारो! मोह-रागो! बाट जोहूंगा तुम्हारी, एक दिन सच, रिमझिमाएगा अनेक-अनेक मेघों से लदा आकाश! दहकेंगे हज़ारों लाल-लाल पलाश!