जी जीवन का हर पल छिन
हर दिन मानके आख़िरी दिन
देव भी होना है आसाँ
इंसां बनना सबसे कठिन
वो जीवन में गिने नहीं
जो दिन बीते तेरे बिन
तीरो तलवार तोप गोले
व्यर्थ हैं तेरे हौसले बिन
तुझे फैसला करना है
बेच ज़मीर और पैसे गिन
उसीको मुश्किल जिसने कहा
रात को रात और दिन को दिन