शोर मचा अलबेला है, जानवरों का मेला है! वन का बाघ दहाड़ता, हाथी खड़ा चिंघाड़ता। गधा जोर से रेंकता, कूकूर ‘भों-भों’ भौंकता। बड़े मजे की बेला है, जानवरों का मेला है। गैा बँधी रँभाती है, बकरी तो मिमियाती है। घोड़ा हिनहिनाए कैसा, डोंय-डोंय डुंडके भैंसा। बढ़िया रेलम-रेला है, जानवरों का मेला है!