बस्तियों की बस्तियां बर्बादो-वीराँ हो गईं आदमी की पस्तियां आखिर नुमांयां हो गईं क़त्लो-ग़ारत के हज़ारों दाग़ लेकर वहशतें आज सुनते हैं कि फिर इस्मत बदामाँ हो गईं देखिये सरसब्ज कब होती है कश्ते-ज़िन्दगी आँधियां कहते तो हैं अब्रे-बहाराँ हो गईं यूँ कभी मज़हब की क़दरों को न इन्साँ छोड़ता ऐ ख़ुशा वह ख़ुद बलाए-जाने-इन्साँ हो गईं कौन अब नेकी करे इन्सानियत के नाम पर नेकियां तो जिस क़दर थीं सर्फ़े-ईमाँ हो गईं जिन ख़ताओं पर दरे-जन्नत हुआ आदम पै बन्द वह ख़तायें ही बिनाए-बज़्मे-इमकाँ हो गईं