जा पास मौलवी के या पूछ जोगियों से। सूराख पत्थरों में होते न उँगलियों से । तिनके उछालते तो बरसों गुज़र गए हैं अब खेल कुछ नया-सा तू खेल आँधियों से । मौसम के साथ भी क्या कुछ बदल गया हूँ हर रोज पूछता हूँ मैं ये पड़ोसियों से । जिस काम के लिए कुछ अल्फाज ही बहुत थे वह काम ले रहा हूँ इस वक्त गालियों से ।