वेद में भेद छिपा था, हमें मालूम न था। हाल पोशीदा रखा था, हमें मालूम न था॥ कदीम वासी हैं हम, हिंद के असली स्वामी। हमारा राज यहाँ था, हमें मालूम न था॥ विष्णु ने छल के बली, देश ले लिया जब से। वंश ये नीचे गिरा था, हमें मालूम न था॥ ब्राह्मणी पोथी पुराणों में, निरी भर उलझन। फसाना जाली रचा था, हमें मालूम न था॥ मनु ने सख्त थे कानून बनाये 'हरिहर' । पढ़ाना कतई मना था, हमें मालूम न था॥