इक परिंदे को घर चाहिए इक तो और शज़र चाहिए। उसे शिकायत है सुबह से सुलगता उसे दोपहर चाहिए। ढीठ हुए बहुत रेत साहिल के समुंदर में अब लहर चाहिए। माना बहुत ही हसीं है ये रात इक सुबह भी मगर चाहिए। कौन कमबख्त यूँ ही पीता है इक लम्हे को असर चाहिए। गाँव छोड़ कर खुश है कौन गाँव जैसा इक शहर चाहिए।