इक मुश्किल मुलाकात की जाए कभी खुद से भी तो बात की जाए। मेरे चेहरे को ढँक दो जुल्फों से इस सुबह को भी रात की जाए। मुफ़्त की चीजों में क्या मज़ा है दुश्मनी अब खैरात से की जाए। अपनी शादी में हम ही खुश नहीं क्या बगावत बारात से की जाए। जो नाराजगी है तो दिखा देंगे हम क्यूँ दगाबाजी जज़्बात से की जाए।