सुख-दाता तू प्रभू मेरा है। तेरी परम शुद्ध सत्ता में, सब का विशद बसेरा है। सुख-दाता तू प्रभू मेरा है। केवल तेरे एक देश ने, घटक प्रकृति का घेरा है। सुख-दाता तू प्रभू मेरा है। तू सर्वस्व सकल जीवों को, किस पर प्यार न तेरा है। सुख-दाता तू प्रभू मेरा है। दीनबन्धु तेरी प्रभुता का, जड़-मति ‘शंकर’ चेरा है। सुख-दाता तू प्रभू मेरा है।