हे इस देश के प्रशाशन तुमसे विनती हमारी है दूर करो सब परेशानी जो भी हमारी है दिल रोता है जब सेना असहाय दिखती है कुछ आतंकी विचार धारा उसपे खूब हस्ती है दे दो सेना को आदेश जवाब दे पत्थर बाजो को क्योंकि सेना ही असली हमारी रक्षाकारी है

हे इस देश के प्रशासन तुमसे विनती हमारी है स्नातक युवा को नौकरी की बड़ी मारा मारी है चपरासी के पद के लिए भरना मज़बूरी है दूर करो ये बेरोजगारी जिम्मेदारी तुम्हारी है

हे इस देश के प्रशाशन तुमसे विनती हमारी है दुर करो तुम मन्दिर मुद्दा जनता बड़ी लाचारी है कब तक मुद्दे को खींचोगे अब तो सरकार तुम्हारी है दुर करो इस दुर्लोभन को ये प्रतिज्ञा तुम्हारी है हे इस देश के प्रशाशन तुमसे विनती हमारी है दूर करो सब परेशानी जो भी हमारी है