वक़्त के ताबूत में सिमट नहीं पाते हैं गर्म उसके सफ़ेद हाथ । लाल फूलों से ढका पड़ा रहता है सिकुड़ा हुआ उसका पूरा जिस्म एक अन्धेरे कोने में ख़ासकर बुझी हुई आँखों के पीले तालाब । ख़ासकर टूटे हुए स्तनों के नीले स्तूप । लेकिन सफ़ेद उसके गर्म हाथ ताबूत से बाहर थरथराते रहते हैं ।