हस्ती अपनी हुबाब की सी है । ये नुमाइश सराब की सी है ।। नाज़ुकी उस के लब की क्या कहिए, हर एक पंखुड़ी गुलाब की सी है । चश्म-ए-दिल खोल इस आलम पर, याँ की औक़ात ख़्वाब की सी है । बार-बार उस के दर पे जाता हूँ, हालत अब इज्तेराब की सी है । मैं जो बोला कहा के ये आवाज़, उसी ख़ाना ख़राब की सी है । ‘मीर’ उन नीमबाज़ आँखों में, सारी मस्ती शराब की सी है ।