हम जो मस्त-ए-शराब होते हैं - अमीर मीनाई's image
710K

हम जो मस्त-ए-शराब होते हैं - अमीर मीनाई

हम जो मस्त-ए-शराब होते हैं

ज़र्रे से आफ़्ताब होते हैं

है ख़राबात सोहबत-ए-वाइज़

लोग नाहक़ ख़राब होते हैं

क्या कहें कैसे रोज़ शब हम से

अमल-ए-ना-सवाब होते हैं

बादशह हैं गदा, गदा सुल्तान

कुछ नए इंक़लाब होते हैं

Read More! Earn More! Learn More!