नागराज और पीटर पैन हम बनेंगे सुपर मैन हवा में उड़ के आयेंगे दुनिया को बचायेंगे केप गले में बांध के अपनी पावर तुम्हें दिखायेंगे कल के सुपर हीरो हम हैं गड़बड़ियां सब होंगी बैन नागराज और पीटर पैन हम बनेंगे सुपर मैन इफ़-बट सारे पीछे छोड़ गेंद उठा के गिट्टी फोड़ विष को सारे अमृत कर के ज़ंजीरों को देंगे तोड़ हमें पकड़ने जो आयेगा उसकी होगी फिर से डैन नागराज और पीटर पैन हम बनेंगे सुपर मैन सोचो सुपर मैन में क्या है उसको पावर गिफ़्ट मिला है अपनी पावर ये है हमने गलती कर-कर के सीखा है काम हमें फिर कौन कठिन है इंडिया हो या हो ब्रिटैन नागराज और पीटर पैन हम बनेंगे सुपर मैन