गिलहरी प्रसन्न है, जामुन की डाल पर! जो फल मीठा लगता, बस उसको खाती है! नीचे खरगोश के- लिए कुछ गिराती है। कभी-कभी नाचती, पूँछ को सम्हालकर! ध्यान नहीं देती है, कौए की काँव पर, करती गुस्सा, उसके मतलबी स्वभाव पर। सुआ मगन है उसकी- मतवाली चाल पर! नहीं पकड़ में आती, बेहद यह चंचल है, हरे-भरे पेड़ों पर मचा रही हलचल है। इसको रखना मुश्किल, पिंजरे में पालकर!