चमन में कौन है पुरसाने-हाल शबनम का? ग़रीब रोई तो ग़ुंचों को भी हँसी आई नवेदे-ऐश से भी लुत्फ़े-ऐश मिल न सका लिबासे-ग़म ही में आई अगर ख़ुशी आई अजब न था कि ग़मे-दिल शिकस्त खा जाता हज़ार शुक्र तेरे लुत्फ़ में कमी आई दिए जलाए उम्मीदों ने दिल के गिर्द बहुत किसी तरफ़ से न इस घर में रोशनी आई हज़ार दीद पै पाबन्दियां थीं, पर्दे थे निगाहे-शौक़ मगर उनको देख ही आई