गाँव की पतली गलियों में जाड़े का कोहरा देखा फ़िर फटे पुराने कपड़ों में इक हँसता चेहरा देखा। महफ़िल में जिसने डाली थी रौनक सबसे जियादा उसके ही दिल में हमने घाव सबसे गहरा देखा। नहीं जानना मुझको ,हिंदू या मुस्लिम है वो दंगाई उस शख्स में महज़ मैंने इक सियासी मोहरा देखा। अब फ़िर से मेरे ख़्वाबों में स्वर्ग की परियाँ आती हैं गाँव में फ़िर से जो मैंने नाना नानी का कमरा देखा। सुना है इस मोहल्ले में हुक्मरानों के कई बँगले हैं इस मोहल्ले में लोमड़ियों पे कुत्तों का पहरा देखा।