गाँधीजी के बन्दर तीन, सीख हमें देते अनमोल । बुरा दिखे तो दो मत ध्यान, बुरी बात पर दो मत कान, कभी न बोलो कड़वे बोल । याद रखोगे यदि यह बात , कभी नहीं खाओगे मात, कभी न होगे डाँवाडोल । गाँधीजी के बन्दर तीन, सीख हमें देते अनमोल ।