गम के सहराओ में घंघोर घटा सा भी था वो दिलावर जो कई रोज़ का प्यासा भी था॥ ज़िन्दगी उसने ख़रीदी न उसूलो के एवज़ क्योकि वो शक्स मुहम्मद का निवासा भी था॥ अपने ज़ख्मो का हमें बक्श रहा था वो सवाब उसकी हर आह का अन्दाज़ दुआ-सा भी था॥ सिर्फ तीरो ही कि आती हुई बौछार न थी उसको हासील गम-ए-ज़ारा का दिलासा भी था॥ जब गया वो बन के सवाली वो हुसूर-ए-यज़दा सरे अकदस के लिए हाथ में प्यासा भी था॥ उसने बोए दिल-ए-हर-ज़र्रा में अज़मत के गुलाब रेगज़ार उसके लहू से चमन आसा भी था॥ मैं तही रस्त न था हश्र के मैदान में 'क़तील' चन्द अश्को का मेरे पास इफासा भी था॥