अफ़सोस नहीं इसका हमको, जीवन में हम कुछ कर न सके, झोलियाँ किसी की भर न सके, सन्ताप किसी का हर न सके, अपने प्रति सच्चा रहने का, जीवन भर हमने काम किया, देखा-देखी हम जी न सके, देखा-देखी हम मर न सके ।