मैं एहसासों के आकाशगंगा में.. तेरे प्यार का तारा स़जोए बैठी हूँ, कभी न ढलने वाली रात में, चांद छिपाएं बैठी हूँ।।
मैं वादों के बाज़ार में, तेरे झूठ की बोली लगाएं बैठी हूँ, कभी न मिलने वाले खरीदार को, दाम बताए बैठी हूँ।।
मैं मन की गहराई में, अनकहे सवालों की चटटान लिए बैठी हूं, कभी न पढ़ने वाली जवाबों की बरफ पर, मैं शॉल लिए बैठी हूँ॥
मैं सिमटे हुए दिल में, तेरे चले जाने का ऱाज छिपाए बैठी हूँ, कभी न मशहूर होने के डर से, तुझे खुद में ही छिपा बैठी हूँ॥
मैं अनजानी राहों में, साज़ ओ सामान भी भूल बैठी, कभी न मिलने वाली मज़िल में, अपने मुसाफ़िर को ही गवाँ बैठी हूँ॥
मैं सावन के इस मौसम में, तेरे प्यार की बरसात लिए बैठी हूँ, कभी न चलने वाली मरहम की हवा में, घाव खुले छोडें बैठी हूँ॥
मैं साथ के रंगों से, यादों की तस्वीर सजाए बैठी हूँ, कभी न चलने वाली कलम से, तेरा नाम लिखें बैठी हूँ॥
मैं खामोश रात में, तेरी दसतक का इंतजार किए बैठी हूं, कभी न सच होने वाला, ऐसा सपना देखें बैठी हूँ॥
मैं अनजाने शहर में, तेरे साथ का आशियाना बनाए बैठी हूँ, कभी न मिलने वाली पयार की ज़मीन में, ऐसी नींव रखे बैठी हूँ॥
मैं खूबसूरत बगीचे में, तेरे पयार का गुलमोहर सजाए बैठी हूँ, कभी न खिलने वाली डाली पर, फूलों की आस लगाए बैठी हूँ॥
मैं एहसासों की आकाशगंगा में..... तेरे पयार का तारा संजोए बैठी हूँ॥
