दुश्मन-दोस्त सभी कहते हैं, बदला नहीं हूँ मैं। तुझसे बिछड़ के क्यों लगता है, तनहा नहीं हूँ मैं। उम्र-सफश्र में कब सोचा था, मोड़ ये आयेगा। दरिया पार खड़ा हूँ गरचे प्यासा नहीं हूँ मैं। पहले बहुत नादिम था लेकिन आज बहुत खुश हूँ। दुनिया-राय थी अब तक जैसी वैसा नहीं हूँ मैं। तेरा लासानी होना तस्लीम किया जाए। जिसको देखो ये कहता है तुझ-सा नहीं हूँ मैं। ख्वाबतही कुछ लोग यहाँ पहले भी आये थे। नींद-सराय तेरा मुसाफिश्र पहला नहीं हूँ मैं।