मैं अहीर हूँ और ये दुनिया मेरी भैंस है मैं उसे दुह रहा हूँ और कुछ लोग कुदा रहे हैं ये कउन (कौन) लोग हैं जो कुदा रहे हैं ? आपको पता है. क्यों कुदा रहे हैं? ये भी पता है. लेकिन एक बात का पता न हमको है न आपको न उनको कि इस कुदाने का क्या परिणाम होगा हाँ ...इतना तो मालूम है कि नुकसान तो हर हाल में खैर हमारा ही होगा क्योंकि भैंस हमारी है दुनिया हमारी है!