दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया पर मुँह फिर इस तरफ़ न किया उसने जो गया फिरती है मेरी ख़ाक सबा दर-ब-दर लिए, अय चश्म-ए-अश्कबार ये क्या तुझ को हो गया आगाह इस जहाँ में नहीं ग़ैर बे ख़ुदाँ, जागा वही इधर से जो मूँद आँख सो गया तूफ़ान-ए-नौहा ने तो डुबाई ज़मीं फ़क़त, मैं नन्ग-ए-खल्क़ सारी ख़ुदाई डुबो गया बरहम कहीं न हो गुल-ओ-बुलबुल की आशती, डरता हूँ आज बाग़ में वो तुन्द ख़ू गया वाइज़ किसे डरावे है योम- उल्हिसाब से, गिरिया मेरा तो नामा-ए-आमाल धो गया फूलेंगे इस ज़बाँ में भी गुल्ज़ार-ए-मारफ़त, याँ मैं ज़मीन-ए-शेर में ये तुख़्म बो गया आया न ऐतदाल पर हरिगज़ मज़ाज-ए-दहर, मैं गर्चे गर्म- ओ- सर्द-ए-ज़माना समो गया अए ‘दर्द’ जिस की आँख खुली इस जहान में, शबनम की तरह जान को अपनी वो रो गया|