दिया रश्क आशुफ़्ता-हालों ने मारा तिरे हुस्न पर मरने वालों ने मारा। कभी दिल का मातम कभी आरज़ू का मुझे नित-नए मरने वालों ने मारा। हुआ ख़ून सीने में दिल हसरतों से तमन्नाएँ बन कर ख़यालों ने मारा। तिरा ही ख़याल उन को आठों पहर है मुझे मेरे ही हम-ख़यालों ने मारा। वही है अगर ऐ वफ़ा नज़्म-ए-हस्ती तो क्या मारका मरने वालों ने मारा।