दिल की रह जाए न दिल में, ये कहानी कह लो चाहे दो हर्फ़ लिखो, चाहे ज़बानी कह लो । मैंने मरने की दुआ माँगी, वो पूरी न हुई बस, इसी को मेरे मरने की निशानी कह लो । तुमसे कहने की न थी बात मगर कह बैठा बस, इसी को मेरी तबियत की रवानी कह लो । यही इक क़िस्सा ज़माने को मेरा याद आया वही इक बात जिसे आज पुरानी कह लो । हम पे जो गुज़री है, बस, उसको रकम करते हैं आप बीती कहो या मर्सिया ख़्वानी कह लो ।