दिल भारी है, बेहद भारी है; पग-पग पर लाचारी है! रो लें, मन-ही-मन रो लें, एकांत क्षणों में रो लें! असह घुटन है, बड़ी थकन है! हलके हो लें, हाँ, कुछ हलके हो लें! रुदन — मनुज का जनम-जनम का साथी है, स्वार्थी है, स्व-हित साधक है / संरक्षक है ! रो लें! / सारा कल्म्ष धो लें! रोना — स्वाभाविक है, नैसर्गिक है! रोना — जीवन का सच है, रक्षा-मंत्र कवच है!