धुन्धुवाता अलाव, चौतरफ़ा मोढ़ा मचिया पड़े गुड़गुड़ाते हुक्का कुछ खींच मिरजई बाबा बोले लख अकास : 'अब मटर भी गई' देखा सिर पर नीम फाँक में से कचपकिया डबडबा गई-सी, कँपती पत्तियाँ टहनियाँ लपटों की आभा में तरु की उभरी छाया । पकते गुड़ की गरम गंध ले सहसा आया मीठा झोंका। 'आह, हो गई कैसी दुनिया ! सिकमी पर दस गुना।' सुना फिर था वही गला सबने गुपचुप गुना, किसी ने कुछ नहीं कहा । चूँ-चूँ बस कोल्हू की; लोहे से नहीं सहा गया। चिलम फिर चढ़ी, ख़ैर, यह पूस तो चला...' पूरा वाक्य न हुआ कि आया खरतर झोंका धधक उठा कौड़ा, पुआल में कुत्ता भोंका।