एक लघु विश्वास का तारा सदा उत्तर में उगा रहता किसी भी प्रश्न के- जो छोड जाती कूल पर आकाश के तम-वाहिनी आलोक की धारा। मार्गदर्शक- भावना के हर बटोही का, उलझ कर जो नियति के, नागपाशी पंथ से हारा। शून्य-पथ में थिरकते हर बिंदु को देता चुनौती, परिस्थितियों के संचल सप्तर्षियों के बीच अब भी अडिग है वह- आत्मबल संचित किए सारा। एक लघु विश्वास का तारा।