धमकी में मर गया, जो न बाबे-नबरद था इशके-नबरद पेशा, तलबगारे-मरद था था ज़िन्दगी में मरग का खटका लगा हुआ उड़ने से पेशतर भी मेरा रंग ज़रद था तालीफ़े-नुसखाहा-ए वफ़ा कर रहा था मैं मजमूअ-ए-ख़याल अभी फ़रद-फ़रद था दिल ता ज़िग़र, कि साहले-दरीया-ए-खूं है अब इस रहगुज़र में जलवा-ए-गुल आगे गरद था जाती है कोई कशमकश अन्दोहे-इशक की दिल भी अगर गया, तो वही दिल का दर्द था अहबाब चारा-साजीए-वहशत न कर सके ज़िन्दां में भी ख़याल, बयाबां-नबरद था यह लाश बेकफ़न, 'असदे'-ख़सता-जां की है हक मगफ़िरत करे, अजब आज़ाद मरद था