अनुभवों का फ़िर नही कोई बहाना चाहिए, सोच जिसमें है नई वह आजमाना चाहिए। थक गए हैं जो सफ़र में दीजिये आराम उनको- एक इंजन जोश से लबरेज आना चाहिए। बेवज़ह ही ढूँढ़ते हो खोट गमलों में मियाँ- झुक गया है पौधा उसको एक निवाला चाहिए। घर में आकर जो हमारे दे गए बेचैनियाँ- उस पड़ोसी से हमें दूरी बनाना चाहिए। जल रहा है जो परिंदा चीख़ कर यह कह रहा – रोशनी से इस कदर ना यूँ नहाना चाहिए। देश को अब चाहिए ख़ुशनुमा सा एक प्रभात- जिसके पीछे चल सके पूरा ज़माना चाहिए।