देखा देखी जोग से जोगी रोगी होय । कर्म-ज्ञान को त्याग कर, महा कुयोगी होय ।। महा कुयोगी होय उभय लोकों से जावै । गिर गए कच्चे फूल फेर फल कैसे आवै ।। गंगादास कहें सरम करें ना मारें सेखी । बेशरमों के पंथ चले सब देखा देखी ।।