दर्द मिन्नत-कशे-दवा न हुआ मैं न अच्छा हुआ, बुरा न हुआ जमा करते हो कयों रकीबों को ? इक तमाशा हुआ गिला न हुआ हम कहां किस्मत आज़माने जाएं तू ही जब ख़ंजर-आज़मा न हुआ कितने शरीं हैं तेरे लब कि रकीब गालियां खा के बे मज़ा न हुआ है ख़बर गरम उनके आने की आज ही घर में बोरीया न हुआ क्या वो नमरूद की ख़ुदायी थी बन्दगी में मेरा भला न हुआ जान दी, दी हुयी उसी की थी हक तो यह है कि हक अदा न हुआ ज़ख़्म गर दब गया, लहू न थमा काम गर रुक गया रवां न हुआ रहज़नी है कि दिल-सितानी है ले के दिल, दिलसितां रवाना हुआ कुछ तो पढ़ीये कि लोग कहते हैं आज 'ग़ालिब' ग़ज़लसरा न हुआ