दूर-दूर तक गूँजा करता है दादा जी का खर्राटा। पत्ते थर-थर काँप रहे हैं, पेड़ खड़े हैं हक्के-बक्के। बरामदे के हर खंभे के, मानो छूट रहे हैं छक्के। भरी दोपहर दूर-दूर तक नजर नहीं आता सन्नाटा! आँधी पास नहीं आती है, छूट रहा है उसे पसीना! पशु-पक्षी लें कहाँ बसरेा, मुश्किल हुआ सभी का जीना। याद नहीं होगा मौसम को, लगा कभी ऐसा झन्नाटा। नीकू-चीकू भी डरते हैं, जैसे टैंक चल रहा कोई। या कि फिर भट्ठी में भारी, लोहा अभी ढल रहा कोई। आसमान से नीचे आकर नहीं मारती चील झपाटा!