इश्क ही सअ़ई मेरी, इश्क ही हासिल मेरा यही मंज़िल है, यही जाद-ए-मंज़िल मेरा। दैर-ओ-हरम भी कूचए-जानाँ में आए थे। पर शुक्र है कि बढ़ गए दामन बचा के हम॥ नियाज़े-इश्क़ को समझा है क्या ऐ वाइज़े-नादाँ। हज़ारों बन गए काबे, जहाँ मैंने जबी रख दी॥ क्या दर्दे-हिज्र और यह क्या लज़्ज़ते-विसाल। उससे भी कुछ बुलंद मिली है नज़र मुझे॥ अब न यह मेरी ज़ात है, अब न यह कायनात है। मैंने नवाये-इश्क को साज़ से यूँ मिला दिया॥ मेरे मज़ाके़-शौक़ का इसमें भरा है रंग। मैं खुद को देखता हूँ, कि तस्वीरे-यार को॥ खिलते ही बाग में पज़मुर्दा हो चले। जुम्बिश रंगे-बहार में मौजे-फ़ना की है॥ बुलबुलो-गुल में जो गुज़री हमको उससे क्या गरज़। हम तो गुलशन में फ़क़त, रंगेचमन देखा किए॥ जानते हैं वो अदायें इस दिले-बेताब की। उनसे बढ़कर कौन होगा, नुक्तादाने-इज़्तराब॥ नासेह मुश्फ़िक़! मगर यूँ ही तड़पने दे मुझे। मुझ को भी मालूम है, सूदो-ज़ियाने-इज़्तराब॥