चींटी बोली चलो कहीं से, च‌ना खरीदें भाई। अब तो सहन नहीं होता है, भूख मुझे लग आई। चींटा बोला शक्कर-गुड़ की, गंध मुझे है आती। इतना मीठा माल रखा, तू खाने क्यों न जाती। बोली चींटी अरे भाईजी, गुड़ से डर है लग‌ता। जो भी उसके गया पास‌ तो, जाकर वहीं चिपकता।