छोड़ो कौन,क्यूँ,कैसा दिखता है
सब मिट्टी है,मटमैला दिखता है।
बहुत बदतमीज रोशनी है ये
इसमें जैसा हो वैसा दिखता है।
क्या स्याही में अब चीनी घोलूँ
पब्लिशर को पैसा दिखता है।
घरवाला थक कर जब भी लौटे
चूल्हे चौके को थैला दिखता है।
झाँक के देखा जो अंदर उसके
वो दुश्मन मेरे जैसा दिखता है।