छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मत कविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे। शब्द को उघाड़ो मत, अर्थ को पछाड़ो मत, भाषण-सा झाड़ो मत गीत मर जाएंगे। हाथी-से चिंघाड़ो मत, सिंह से दहाड़ो मत ऐसे गला फाड़ो मत, श्रोता डर जाएंगे। घर के सताए हुए आए हैं बेचारे यहाँ यहाँ भी सताओगे तो ये किधर जाएंगे।