पुरखे हमारे थे बादशाह, तुम्हें याद हों कि न याद हो। अब हिन्द में हम हैं तबाह, तुम्हें याद हो कि न याद हो॥ इतिहास में जो नामवर, थे वीर पराक्रमी धनुर्धर। आये थे आर्य यहाँ नये, हमको हजम जो कर गये। छल-बल से वे मालिक भये, तुम्हें याद हो कि न याद हो॥ यदि खून में कुछ जोश हो, ओ बेहोश कौमों, जो होश हो। तुम क्यों पड़े खामोश हो, तुम्हें याद हो कि न याद हो॥ अब भी हमारी राय लो, सभी आदि हिन्दू बनाय लो। इतिहास-ज्ञान जगाय लो, तुम्हें याद हो कि न याद हो॥ 'हरिहर' समय अनुकूल है, अब भी न चेतो, भूल है। गहरी तुम्हारी मूल है, तुम्हें याद हो कि न याद हो।