सारे आलम में किया तुझ को तलाश। तू ही बतला है रगेगरदन कहाँ ? खूब था सहरा, पर ऐ ज़ौके़-जुनूँ। फाड़ने को नित नये दामन कहाँ ? वो लज़्ज़ते-सितम का जो ख़ूगर समझ गये। अब ज़ुल्म मुझपै है कि सितम गाह-गाह का॥ शीशे में मौजे-मय को यह क्या देखते हैं आप। इसमें जवाब है उसी बर्के़- निगाह का॥ मेरी वहशत पै बहस-आराइयाँ अच्छी नहीं नासेह! बहुत-से बाँध रक्खे हैं गरेबाँ मैंने दामन में॥ इलाही कौन समझे मेरी आशुफ़्ता मिज़ाजी को। क़फ़स में चैन आता है, न राहत है नशेमन में॥