चाँद में दाग है तो रहने दो,
कौन कहता है इसे कंचनी दर्पण कहो..
अच्छे हैं वो जिनमे कुछ कमी है,
वजह यही कि इनके कदमों तले सदा जमी है...
इस कमी से काम तो कोई नही रुकता है,
क्या हुआ जो इस वजह से ये अक्सर झुकता है..
नुकसान क्या जो झुकने से रिश्ते बचते हैं,
नादां है जो इसकी कमी पे इल्ज़ाम सारे मढ़ते हैं...
कमी है तभी तो ये एक इंसान कहलाये,
वरना ये भी खुद को खुदा का पैगम्बर न बताये...
बुरे वो जो जान के भी अनजान रहें स्वयं की खामियों से,
ना सिर्फ दुनिया से बल्कि खुद से और ख़ुदा से भी छिपायें..