बिना परीक्षा दिए छिपकली, हो गई पहली कक्षा पास। दीवारों पर घूम रही थी, फिर भी चिंतित और उदास। किए बिना श्रम मिली सफलता, उसे न आई बिलकुल रास‌। नाम लिखाने फिर पहली में, पहुँच गई शिक्षक के पास।