भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैं मस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं गेसू इसे कहते हैं रुख़सार इसे कहते हैं सुम्बुल इसे कहते हैं गुल-ज़ार इसे कहते हैं इक रिश्ता-ए-उल्फ़त में गर्दन है हज़ारों की तस्बीह इसे कहते हैं ज़ुन्नार इसे कहते हैं महशर का किया वादा याँ शक्ल न दिखलाई इक़रार इसे कहते हैं इंकार इसे कहते हैं टकराता हूँ सर अपना क्या क्या दर-ए-जानाँ से जुम्बिश भी नहीं करती दीवार इसे कहते हैं दिल ने शब-ए-फ़ुर्क़त में क्या साथ दिया मेरा मोनिस इसे कहते हैं ग़म-ख़्वार इसे कहते हैं ख़ामोश 'अमानत' है कुछ उफ़ भी नहीं करता क्या क्या नहीं ऐ प्यारे अग़्यार इसे कहते हैं