बौरे बन बागन विहंग विचरत बौरे, बौरी सी भ्रमर भीर, भ्रमत लखाई है । वैरी वर मेरी घर आयो न बसन्त हू में, बौरी कर दीन्हों मोहिं विरह कसाई है । सीख सिखवत बौरी सखियाँ सयानी भई, बौरे भये बैद कछु दीन्हीं न दवाई है । बैरी भरी मालिन चली है भरि झोरी कहा, बौरी करिबे को औरों बौर यहाँ लाई है ।।