और बसंत फिर आ रहा है शाकुंतल का एक पन्ना मेरी अलमारी से निकलकर हवा में फरफरा रहा है फरफरा रहा है कि मैं उठूँ और आस-पास फैली हुई चीजों के कानों में कह दूँ 'ना' एक दृढ़ और छोटी-सी 'ना' जो सारी आवाजों के विरुद्ध मेरी छाती में सुरक्षित है मैं उठता हूँ दरवाजे तक जाता हूँ शहर को देखता हूँ हिलाता हूँ हाथ और जोर से चिल्लाता हूँ- ना...ना...ना मैं हैरान हूँ मैंने कितने बरस गँवा दिए पटरी से चलते हुए और दुनिया से कहते हुए हाँ हाँ हाँ...