देखो पादप हुए नए फिर, मन में पतझड़ की आस लिए । नई कोपलियों संग देखो, नव उमंग, तरंग, विश्वास लिए ।। कोयल की मधुर कूक से, स्वागत का है संगीत बजा । प्रकृति की सुनहरी थाली में, बहुरंगी पुष्पों का प्यार सजा ।। जीर्ण-शीर्ण पातों को त्यागे, पादप फिर से रंगीन हुए । भारत माता के अभिनंदन को, परिधान रेशमी लिए हुए । आओ मिलकर हम भी बदलें, अपने रूढ़ बैर, विचारों को । कुछ शिक्षा लें इस प्रकृति से, अपनाकर श्रद्धा और विश्वासों को ।