बाल ठाकरे ! बाल ठाकरे ! कैसे फ़ासिस्टी प्रभुओं की -- गला रहा है दाल ठाकरे ! अबे सँभल जा, वो पहुँचा बाल ठाकरे ! सबने हाँ की, कौन ना करे ! छिप जा, मत तू उधर ताक रे ! शिव-सेना की वर्दी डाटे, जमा रहा लय-ताल ठाकरे ! सभी डर गए, बजा रहा है गाल ठाकरे ! गूँज रहीं सह्याद्री घाटियाँ, मचा रहा भूचाल ठाकरे ! मन ही मन कहते राजा जी, जिये भला सौ साल ठाकरे ! चुप है कवि, डरता है शायद, खींच नहीं ले खाल ठाकरे ! कौन नहीं फँसता है देखें, बिछा चुका है जाल ठाकरे ! बाल ठाकरे ! बाल ठाकरे ! बाल ठाकरे ! बाल ठाकरे ! बर्बरता की ढाल ठाकरे ! प्रजातन्त्र का काल ठाकरे ! धन-पिशाच का इंगित पाकर, ऊँचा करता भाल ठाकरे ! चला पूछने मुसोलिनी से, अपने दिल का हाल ठाकरे ! बाल ठाकरे ! बाल ठाकरे ! बाल ठाकरे ! बाल ठाकरे !