बंधन तो कट जायेंगे, जो लायकवर होय । नालायक के सौ गुरु, भरम सकैं ना खोय ।। भरम सकैं ना खोय गुरु पूरे भी होवैं । बेल कहाँ से चले बीज कल्लर में बोवैं ।। गंगादास वन बाँस पास होते ना चन्दन । जब तक कपट कपाट गुरु काटे ना बन्धन ।।