1 min read 807.9K reads

बैठे लाल फूलन के चौवारे - कुम्भनदास


बैठे लाल फूलन के चौवारे । कुंतल, बकुल, मालती, चंपा, केतकी, नवल निवारे ॥ जाई, जुही, केबरौ, कूजौ, रायबेलि महँकारे । मंद समीर, कीर अति कूजत, मधुपन करत झकारे ॥ राधारमन रंग भरे क्रीड़त, नाँचत मोर अखारे । कुंभनदास गिरिधर की छवि पर, कोटिक मन्मथ वारे ॥

Read more Earn more Learn more