बहुत दिनों से - गजानन माधव मुक्तिबोध's image
709K

बहुत दिनों से - गजानन माधव मुक्तिबोध

मैं बहुत दिनों से बहुत दिनों से बहुत-बहुत सी बातें तुमसे चाह रहा था कहना और कि साथ यों साथ-साथ फिर बहना बहना बहना मेघों की आवाज़ों से कुहरे की भाषाओं से रंगों के उद्भासों से ज्यों नभ का कोना-कोना है बोल रहा धरती से जी खोल रहा
Read More! Earn More! Learn More!